बुधवार, 14 सितंबर 2016

..एक बात ...

..एक बात ....
किसी महान संत ने कहा है - '' अपने लक्ष्य को इतना महान बना दो कि अन्य काम व्यर्थ लगाने लगे |
इन ग्रामीण प्राइमरी शाला के शिक्षकों  ने उक्त वाक्य से प्रेरित होकर लक्ष्य बनाया -, दो बजे के बाद वे कभी शाला में नहीं ठहरते , पढाई-लिखाई , शालेय काम भाड़ में जाए .....|
हा ..हा..हा..

रविवार, 21 फ़रवरी 2016

@समय

@समय

भाई में चार –पांच दिनों से सुधार दिख रहा है |वह न तो लड़कियों की तरफ नजर उठा कर  देखता न हीं उनके बारे में फिजूल की चर्चा करता | भाई के गेंग वाले लोग बड़े परेशान हैं भाई के इस बदले व्यवहार से |भाई का व्यवहार का विश्लेषण करने के लिए एक ने राह से गुजरती लड़की की तरफ इशारा करते हुए कहा- ‘’ भाई ,वो देख  माल जा रहा है ...कैसा है ?’  
‘’ अबे चुप , साले फालतू बात मत कर ...|
‘’ क्यों भाई ये क्या हो गया आपको ?पहले तो आप .....?’’

‘’ अबे , चुप रह कहा न , साले कुत्ते जानता नहीं अभी नवरात्री पर्व चल रहा है |इन दिनों मैं सात्विक रहता हूँ ,देवी मां की सेवा में लीन रहकर |साले कुत्ते समय की मर्यादा का भी ख्याल नहीं रखते  ...|’’

रविवार, 31 जनवरी 2016

लघुव्यंग्य – बस यूँ ही

लघुव्यंग्य – बस यूँ ही

स्थान्तरित होकर आए नए साहब ने सबसे पहले दफ्तर की दीवार पर बड़े अक्षर में लिखवाया –‘’ इस कार्यालय में ध्रूमपान पूर्णत: निषेध है |ध्रूमपान करते पाए जाने पर दो सौ रुपये का जुर्माना किया जाएगा |
लेकिन उनके कक्ष की टेबिल पर राखी  ऐशट्रे  शाम तक सिगरेट की राख से भर जाती | प्रतिक्रया में वे कहते पाए जाते –‘’ सरकारी दफ्तरों में आजकल शब्दों की धकोसलेबाजी की उठापटक ही तो चल रही है |’


सुनील कुमार ‘सजल’ 

शुक्रवार, 15 जनवरी 2016

व्यंग्य – आधुनिक विचार

व्यंग्य – आधुनिक विचार

‘’ परसों तू जिस लड़की की फोटो दिखा रहा था |तू और तेरे घर वाले देख आए उसे ...?’’ साथी ने प्रश्न किया |’
‘’ हां..पर मुझे पसंद नहीं आई |’’ विनीत ने कहा |’’
‘’ क्यों..? इतनी खूबसूरत लड़की तुझे पसंद नहीं आ रही ... बेवकूफ है तू पूरा का पूरा | ‘’’
‘’ अबे वह बात नहीं ... वह तो शांत है अच्छी है |’’
‘’ तो कौन सी बात है |’’
‘’ मुझे कमाऊ लड़की चाहिए , जो शादी के बाद भी चार पैसे कमा सके ... देख रहा है मंहगाई का रौद्र रूप ... अकेले की कमाई से गुजारा हो सकेगा ? मुझे रंग रूप नहीं बल्कि वक्त से टकराने वाली लड़की चाहिए  समझा...|’’
साथी सहमत था |

सुनील कुमार सजल 

शनिवार, 2 जनवरी 2016

नया साल तुम्हारा अभिनन्दन

नया साल तुम्हारा अभिनन्दन

नए साल
तुम्हारा अभिनन्दन है
अधरों ने
मुस्कुराकर
स्वागत किया
मन ने पिछले दर्दों को
भुला दिया
साँस-सांस में
महक रही
धुल-चन्दन है
सपनों की बस्ती
फिर संवर गयी
मन-अम्बर में उम्मीदों की
चांदनी खिल गयी
आशाओं की कलाई में
खुशियों का

कंगन है  

शनिवार, 12 दिसंबर 2015

@ जरूर

@ जरूर

'' सर आपके दफ्तर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुँच रहा है |'' पत्रकार ने अफसर से कहा |
''आपकी तकलीफ ....|''
''अगर आपने अंकुश नहीं लगाया तो हम अपने अखबार ,में छाप देंगे ...|''
'' चाप दीजिए ...जरूर छाप दीजिए ... वैसे भी मैं  इस खेत्र में अभी पदस्थ हुआ हूँ |कम से कम लोगों को मेरे स्वभाव के बारेमें पता तो चल जाएगा |अफसर ने पूरे इत्मीनान से जवाब दिया |

@सच

@सच

नेता किस-किस जन को करे खुश ,
और जनता भी किस-किस नेता को |
दोनों नाखुश हैं ,
पर कष्ट जनता ही सहती है |

@सीख

@सीख

उन्होंने सलाह भरे
अंदाज में कहा – बेटा मनरीख,
मुफ्त में साहित्य सृजन कर कोरे कागज़ पर
तन, मन धन मत घिस ,
क्रिकेट खेल टी.वी./ विज्ञापन में दिख , धन बटोरने कि तुझे

मेरी यही सीख | 

मंगलवार, 1 दिसंबर 2015

स्वभाव

@स्वभाव

कभी-कभी हवन करते हमारे हाथ जल जाते हैं ,
पर दोस्तों हम कब कतरातें हैं ,
जले हाथों से ही ,
अपनों के घाव में ,

मलहम की जगह नमक ही लगाते हैं  |

बुधवार, 25 नवंबर 2015

दो बातें

@सोच
सूखे के बाद अचानक हो रही,
 भारी वर्षा के दौर के बाद वे नेताजी से बोले –
‘’ काश यह झड़ी पहले लगी होती
 तो न फसलें सूखती  और न  किसान  रोता |
नेताजी बोले –‘’ अगर ऐसा होता तो हमारी कुंडली में
 लिखा लाभ योग , राहत कार्य के रूप में
फलित कैसे होता |
@ भाग- दौड़
मैंने पत्नी से कहा-
सूना तुमने श्याम जी का पुत्र
एक लड़की के साथ भाग गया ,
वह मुंह बनाती हुई यूँ बोली –
यह भी कोई नई बात हुई जी,
भागने दो , दोनो भागकर कहाँ तक जाएंगे ,
श्याम जी वैसे भी पुरस्कृत धावक हैं ,
 दौड़कर उन्हें पकड़ लायेंगे |

ज्ज्ज्जज्ज्ज्ज 

रविवार, 22 नवंबर 2015

लघुव्यंग्य –देवी मां

लघुव्यंग्य –देवी मां

प्रत्येक सोमवार को उसे देवी की सवारी आती है |लोगो का मजमा लगा रहता उसके द्वार पर | लोग अपनी समस्याएं सुलझाने आते हैं देवी मां की सवारी से |
  यह क्रम महीनों से चला आ रहा है | मगर इस सवारी के उपक्रम को लेकर मेरे मन में कई प्रश्न कौंध रहे थे |एक दिन मैंने उससे कहा –‘’ भाभी जी , एक बात पूछूं |’
‘’ कहो |’’
‘’ आप भाईसाब से इतनी परेशान रहती हैं | फिर देवी मां  की सवारी आपकी समस्या क्यों नहीं हल करती | जबकि लोगों की भीड़ आपके द्वार पर होती है ... समस्या सुलझाने को लेकर ...| ‘’
‘’ भाईसाब मुझे एक वचन दो | किसी से न कहोगे |संबंधो की दुहाई देकर मैं हामी भरा |  वह बोली – ‘’ भाईसाब आप देख रहे हैं | ये तो अपनी कमाई को पीने में उड़ा देते हैं | तब मुझे अपने व एक बच्चे का पेट भरना बड़ी समस्या थी मेरे सामने ...दिन -दिनभर भूख में रोता बिलखता बच्चा मेरा ...| उसके आँख में आंसू आ गए | किसी तरह खुद को संभालती हुई बोली –‘’ बहुत सोच के बाद  इस आधुनिक युग में भी लोगों  के मष्तिष्क में जड़ जमाए  रूढ़िवादिता के अंधत्व  को पहचाना मैंने| फिर यह कारोबार चुन लिया |आज भीड़  मेरे चरणों में चढ़ोतरी  भी देती है  और शोहरत भी |बताइये पेट चलाने के लिए मैंने क्या बुरा किया .....|’’

  मैं अनुत्तरित था |किसे  झूठ कहूं ? उसे या लोगों के दिमाग में भरी रूढ़िवादिता को |

गुरुवार, 12 नवंबर 2015

तीन बकवास

 तीन बकवास 
****************
@रमिया
गाँव की रमिया घर-घर नाच गा रही है ,
किसी तरह उसकी
रोजी रोटी चल रही है
पर लोगो की नज़रों में उसकी कला की क़द्र नहीं है ,
बल्कि उसकी गदराई जवानी खल रही है |
!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
@रहस्य
नेताजी की पत्नी अपनी पड़ोसन से बोली –
‘’आप शायद नहीं जानती दीदी ,
इनके रहस्य बड़े गहरे हैं ,सुनते तो सबकी हैं , पर बेचारे बहरे हैं |
!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
@ शोषण
छोटे वर्गों का हमेशा से शोषण हुआ है मेरे भाई,
जब भी उन्होंने ने संघर्ष का कदम उठाया
एक तरफ कुआं तो दूसरी तरफ खोद दी गई खाई
    सुनील कुमार सजल


मंगलवार, 10 नवंबर 2015

@ तमगा

@ तमगा

 भारत सरकार कुतों को तमगा देगी !

क्या करे सरकार भी ,

जिस प्रतिष्ठित को  देती वह चंद माह / साल बाद लौटाने का आन्दोलन छेड़ देते है ,

कुत्ते  कम से कम ...

इन मामलों में ......!

वफादार होते  हैं  ...!


@ नमक बेचारा ..

@ नमक बेचारा ..


‘’’’’भाजपा प्रवक्ता ने शत्रुघ्न सिन्हा को नमक हराम  बताया !-एक खबर
‘’सारे के सारे, नमक से इंसान के लिए  बेईमानी और शराफत की परिभाषा निकालते है ,
दाल और प्याज से निकाल कर दिखाएँ तो जाने !’’’’’


बम्ब

@बम्ब
 '' क्या सडियल  बम्ब लाओ हो , आवाज है न दम | पैसे बेकार  होने का तुम्हे ज़रा भी गम नहीं |ऊपर मुस्कुरा रहे हो ''
,''तुम्हारे हाथों में आने के बाद इनकी कहाँ इतनी औकात की तुम्हारी बराबरी कर सके |''

@ क्या यही प्यार है.....

@ क्या यही प्यार है.....
,
,



सास अपने दामाद संग  भागी –एक खबर |
,
,
,

और पत्नी ?....पति की लम्बी आयु के लिए  करवा चौथ का व्रत रख रही थी |

सोमवार, 9 नवंबर 2015

@ बाजार

@ बाजार
कपड़ों के ‘’ दीवाली  धमाका ‘’में कपडे उतारने को तैयार है ,
एक मॉडल ...!
 कपड़ों के लिए तरसते लोग ही,
 दीवाली  में ,
कपडे खरीद कर लुटते हैं ,

कपड़ों के बाजार में.....|

@ प्यारा बेटू

@ प्यारा बेटू

‘’ मेरा बेटू, अब भूखा नहीं रहेगा |’’
‘’ क्या उसे पेट जुडी कोई  तकलीफ थी |’’

‘’ नहीं रे, अब बाजार में मैगी आ गई है न |

@ तुम दोनों

@ तुम दोनों

तेरा रूठना और मेरे अफसर
 का रूठना एक समान है ,

तुम दोनों वायदों केप्रेमी हो | 

रविवार, 8 नवंबर 2015

@आजकल प्यार

      @आजकल प्यार

      ‘’धीरे –धीरे मेरी जिन्दगीं में आना’’ –एक गाना
       मगर यह क्या ....आजकल लोग सुपर फास्ट ट्रेन की तरह
       जिन्दगीं में आते हैं और .....
       सुपर फ़ास्ट ट्रेन की तरह चंद दिनों बाद
       जिन्दगीं से निकल जाते हैं ....
       शेष रह जाते वो कचरे, यादें जिन्हें हमने

       प्यार के वक्त बिखेरे थे ........|